शराब पीकर गाड़ूी चलाने वाले 27 चालकों का चालान:बुलंदशहर में विशेष अभियान, 7 वाहन सीज


बुलंदशहर में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ एक विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 चालकों का चालान किया गया और 7 वाहनों को सीज किया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय और क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह ने पर्यवेक्षण किया। जनपदभर में चलाए गए इस अभियान के तहत कुल 2600 वाहनों की जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के अलावा, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *