खातीपुरा-हावड़ा के बीच विशेष ट्रेन शुरू:फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर वापसी में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, लगेगा एक-एक फेरा


फिरोजाबाद। रेल प्रशासन ने रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा और हावड़ा के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। ट्रेन संख्या 09709 खातीपुरा-हावड़ा विशेष ट्रेन 29 अगस्त को खातीपुरा से शाम 05:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, भरतपुर और ईदगाह आगरा होते हुए देर रात 10:55 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। टूंडला में कुछ समय के ठहराव के बाद, यह इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, कोडरमा, हजारीबाग, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान और बैंडेल होते हुए रविवार देर रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 09710 हावड़ा-खातीपुरा विशेष ट्रेन 31 अगस्त को हावड़ा से मध्यरात्रि 12:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन इसी मार्ग से होकर अगले दिन मध्यरात्रि 01:51 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और कुछ समय रुकने के बाद खातीपुरा के लिए आगे बढ़ेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 23 कोच होंगे, जिनमें दो एसी द्वितीय श्रेणी, चार एसी तृतीय श्रेणी, सात स्लीपर श्रेणी, आठ सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर/डी कोच शामिल हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *