![]()
मेरठ के खरखौदा में गुरुवार रात करीब 9 बजे दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जाता है कि युवती ने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बात की। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। खरखौदा के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की युवती बीए की पढ़ाई कर रही है। कुछ साल पहले इसी गांव के अरमान पुत्र अनीस ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उस युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। पिछले कुछ समय से युवती व युवक के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसका फायदा उठाकर अरमान शादी करने जा रहा था। इसका पता जैसे ही युवती को लगा, उसने विरोध कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर युवती के परिवार से मारपीट की, जिसके बाद गुरुवार रात उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती को अस्पताल में कराया भर्ती
युवती के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ किठौर सौम्या अस्थाना पहले गांव और फिर अस्पताल आ गई। उन्होंने युवती के परिवार से बात की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। परिजनों का आरोप था कि शादी का झांसा देकर उनकी बेटी का शारीरिक शोषण किया गया है। फेसबुक पर पोस्ट डालने का विरोध
युवती को अरमान की शादी की भनक लगी तो उसने विरोध का मन बना लिया। उसने फेसबुक पर अरमान को लेकर एक पोस्ट डाल दी। आरोप है कि इस पोस्ट को डालने के बाद अरमान के परिजन उसके घर में घुस गए और मारपीट की। मारपीट करने वालों में अरमान की मामी नगीना खातून, समीना, सानिया, मामा महबूब, मोहसिन व दानिश बताए जा रहे हैं जो फरार हैं। दिल्ली निवासी आरोपी हुआ गिरफ्तार
पुलिस की मानें तो अरमान मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है और वर्तमान में खरखौदा के एक गांव में अपने मामा महबूब के यहां रह रहा था। युवती के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। फिलहाल हमले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तीन टीमों को इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। हिंदू संगठन के लोगों का हंगामा
अनुसूचित जाति की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की सूचना पाकर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही भी गांव पहुंच गए। उन्होंने घटना का विरोध जताया और पुलिस से मिलकर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी बोले- सख्त कार्रवाई होगी एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी युवक अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के परिवार ने कुछ और नाम बताए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
Source link
खरखौदा में दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाया, हालत गंभीर:हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने आरोपी दबोचा, गांव में तनाव