क्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:मेरठ में गढ़ रोड पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हादसा, चालक फरार


मेरठ के गढ़ रोड पर पूर्वी काली नदी पर चल रही नमामि गंगे परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा क्रेन की चपेट में आने से हुआ। घटना के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र निवासी हेमंत के रूप में हुई है। हेमंत परियोजना स्थल पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक क्रेन अनियंत्रित हो गई और हेमंत उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल हेमंत को कर्मचारियों ने तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि क्रेन चालक लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद चालक क्रेन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान हेमंत ने दम तोड़ दिया। मेडिकल थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और निर्माण स्थल पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। फरार चालक की तलाश जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *