कौशांबी में गणेश पंडालों में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’:महाआरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु, 90 जगहों पर सजे हैं गणेश पूजा पंडाल


कौशांबी में इन दिनों गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार रात जिले के कई गणेश पंडालों में विशेष महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठे। 15 सितंबर से स्थापित हैं गणपति जिले में 15 सितंबर से गणपति की स्थापना की गई है। इस बार करीब 90 जगहों पर पूजा पंडाल लगाए गए हैं। 25 सितंबर को गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। उत्सव को लेकर पंडालों में रोजाना धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भरवारी में महाआरती के बाद बंटा प्रसाद नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार और पानी टंकी रोड स्थित गणेश पूजा पंडालों में बुधवार रात 10 बजे विशेष महाआरती हुई। आरती के दौरान पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इसके बाद देर रात तक महाप्रसाद का वितरण किया गया। मूरतगंज में देर रात तक हुआ जागरण मूरतगंज स्थित गणेश पंडाल में देर रात जागरण का आयोजन किया गया। बाहर से आए कलाकारों ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। जागरण के बाद गणपति समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकी भी निकाली गई। देखें गणेश उत्सव की फोटो…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *