![]()
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित महमदपुर घाट पर गुरुवार दोपहर गंगा नदी में नहाते समय चार लड़के डूब गए। इनमें से दो लड़कों को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया, जबकि दो अन्य अभी भी लापता हैं। पुलिस और स्थानीय गोताखोर लापता लड़कों की तलाश कर रहे हैं।यह घटना गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे हुई। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण ये चारों लड़के एक साथ गंगा नदी में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने के कारण वे डूबने लगे।लापता लड़कों की पहचान अर्जुन और आर्य के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता लड़कों को ढूंढने का काम कर रही है।घटना के बाद महमदपुर घाट पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लापता लड़कों के परिवारों में चिंता का माहौल है।
Source link
कौशांबी: गंगा में नहाते समय 4 लड़के डूबे:दो को बचाया गया, दो लापता; पुलिस और गोताखोरों की तलाश जारी