कॉल कर सीधे छात्रों से पूछेंगे काम हुआ या नहीं:वाराणसी माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने कहा- सभी काम के लिए तय है डेडलाइन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने कहा, यहां आने वाले प्रत्येक छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को किसी तरह की असुविधा न होने इसके लिए संबंधित बाबुओं, अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। ‘दैनिक भास्कर एप’ से बातचीत के दौरान अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्रीय कार्यालय में आने वाले प्रत्येक कार्याें के लिए डेडलाइन तय की गई है। विभाग के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किन्हीं कारणवश किसी काम में कोई टेक्निकल प्राब्लम आ रही है और डेडलाइन समाप्त हो रही है तो इसकी जानकारी हमें दें, ताकि उसे समय के अंदर पूरा कराया जा सके। अलग अलग 15 जनपदों के जो छात्र-छात्राएं मार्कशीट आदि में संशोधन कराने के लिए यहां आते हैं उन्हें बाबु या अधिकारियों के स्तर पर परेशान किया जाता है तो इसके लिए वह खुद संबंधित छात्र के मोबाइल पर कॉल कर संपर्क करेंगे। यह पूछेंगे कि उनका काम हो गया या नहीं? कोई रुपये वगैरह तो नहीं मांगे गए हैं। वह खुद इसके लिए छात्रों के कंप्लेन से नंबर लेकर वेरीफाई करेंगे। आफिस से बाहर निकलकर छात्रों से पूछेंगे उनकी समस्या 15 जनपदों से यूपी बोर्ड के छात्र छात्राएं अपनी समस्याएं लेकर क्षेत्रीय कार्यालय आते रहते हैं। बाबुओं की लापरवाही के चलते उन्हें कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ता है। इस सवाल पर अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने कहा, हाल में जो छात्र बैठे रहते हैं उनकी समस्याएं जानने के लिए मैं खुद उनके बीच जा रहा हूं। दोनों उप सचिव को भी इसके लिए कहा गया है कि वह बीच बीच में अपने चेंबर से बाहर निकलकर छात्रों से पूछें कि किस काम के लिए बैठे हैं? बिना किसी परेशानी के छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जाना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *