कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर का यू-टर्न:समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट नहीं आने की अपील की; 6 जून को अपने भारत लौटने पर बुलाया था


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 6 जून को भारत लौटने से पहले अपने बयान से यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने 4 जून को रात 10 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज जारी कर समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट पर न आने की अपील की है। कुछ दिन पहले उन्होंने खुद समर्थकों से एयरपोर्ट पहुंचने का आह्वान किया था। अब उन्होंने कहा है कि उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिलने के कारण बड़ी भीड़ जुट सकती है, जिससे आम लोगों और सुरक्षा व्यवस्था को परेशानी हो सकती है। दिपके ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और समर्थक सीधे विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो मैसेज पर कहा था कि उन्हें भारत पहुंचते ही एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन होने वाला है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *