![]()
मऊ में अग्निशमन विभाग और प्रशासन ने शुक्रवार शाम आग से बचाव के इंतजामों को लेकर कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक कुरकुरे गोदाम को 24 घंटे के भीतर खाली करने का निर्देश दिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना अर्चना अग्निहोत्री और मुख्य अग्नि शमन अधिकारी के वर्मा के नेतृत्व में की गई। छापेमारी अभियान में एक प्राइवेट अस्पताल, मैरिज लॉन और एक मार्ट सहित आधा दर्जन से अधिक स्थान शामिल थे। मैरिज लॉन और मार्ट में फायर एनओसी न होने पर नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों की इस कार्रवाई से मुहम्मदाबाद गोहना बाजार में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुई भीषण आग लगने की घटना के बाद जिले में अग्निशमन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी आग से बचाव के इंतजामों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, सीएफओ के वर्मा और तहसीलदार अनीश सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। गांधी नगर मोहल्ला स्थित कुरकुरे के गोदाम में पहले जारी किए गए नोटिस के बावजूद आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं पाए गए। गोदाम में कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतलें, खाद्य तेल, माचिस, नमकीन और कुरकुरे जैसी भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी के वर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 में इसी गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया था। उस घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने गोदाम में आवश्यक उपकरण लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया। सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन और घनी आबादी के बीच संचालन को देखते हुए गोदाम को तत्काल 24 घंटे के भीतर खाली करने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि गोदाम खाली नहीं किया गया तो उसे सीज कर दिया जाएगा। आदेश के अनुपालन के लिए गोदाम पर अग्निशमन विभाग के चार जवान, तहसील के दो कर्मचारी और नगर पंचायत के दो कर्मियों की तैनाती भी किया गया। इसी प्रकार एक मैरिज लान, मार्ट समेत प्राइवेट अस्पताल का भी गहनता के साथ भ्रमण करके जाजया लिया गया। इसमें मैरिज लान और मार्ट में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी किया गया गया। चेताया गया कि आग से बचाव में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीओ विद्युत कृष्ण यादव, जेई रमाकांत यादव, नगर पंचायत के शैलेंद्र उर्फ गुंजन श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह, अग्निशमन विभाग के आशीष कुमार मौर्य, बृजेश कुमार, अखिलेश सरोज, कस्बा चौकी प्रभारी मिथिलेश कुमार, सतीश कुमार सोनी, राहुल यादव आदि उपस्थित रहे।
Source link
कुरकुरे गोदाम 24 घंटे में खाली करने का निर्देश:मऊ में अग्निशमन विभाग ने की आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी