गोरखपुर में लड़की को भगा कर लव मैरिज की:प्रेग्नेंट होने पर मायके छोड़ा, पति बोला- वापस लौटी तो पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दूंगा, FIR


गोरखपुर में एक युवक ने गांव के ही एक लड़की को भगा कर पहले शादी की और उसे कर्नाटक लेकर चला गया। बाद में जब लकड़ी प्रेग्नेंट हुई वह उसे पाने साथ रखने के लिए मना करने लगा। आरोप है कि युवक लड़की को उसके मायके लाकर छोड़ गया और बोला कि अगर वापस उसके पास लौटने पर पेट्रोल छिड़कर जला देने की धमकी देने लगा। ससुराल वाले में घर में रखने से इंकार कर रहे हैं। मामले में पीड़िता की तहरीर पर झंगहा थाने में शुक्रवार को FIR दर्ज किया गया। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है। जानिए पूरा मामला…
झंगहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि 3 साल पहले गांव के ही एक युवक ने उसे अपने जाल में फंसाया और भगाकर गोरखनाथ मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद अपने साथ कर्नाटक लेकर चला गया। सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन चार महीने जब उसे पता चला कि पत्नी प्रेग्नेंट है, तो उसे अपने साथ रखने के लिए मना करने लगा। लड़ाई- झगड़ा करके मायके लाकर छोड़ गया। तबसे पीड़िता अपने पिता के घर ही रह रही है। आरोप है कि जब युवती अपने ससुराल गई तो वहां भी लोगों ने उसका विरोध किया और घर में रखने से इंकार करते हुए भगा दिया। पीड़िता के अनुसार घर में रहने की जिद्द करने पर सास- ससुर और ननद ने मिलकर बाल पकड़ कर उसे पीटा। ससुराल वालों ने बाल खींच कर मारा
आरोप है कि उन्होंने धमकी दी कि दुबारा यहां आ गयी तो पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला देंगे। इतना ही नहीं आरोप हैं कि ससुरालियों ने पीड़िता के भाई को फर्जी मुकदमें फंसाने और पिता को जान से मरने की बात भी कही। महिला का कहना है कि उसे अपने पति के साथ ही रहना है। उसका बच्चा लेकर कहां जाएगी। झंगहा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले के जांच में जुटी है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *