![]()
बलरामपुर | बलरामपुर के वृद्ध आश्रम में ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष बीएन द्विवेदी, समाज के पदाधिकारियों ने बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी, श्रीफल देकर सम्मानित किया। बुजुर्ग पुरुषों को धोती, शॉल, श्रीफल दिए गए। अनाथालय में अनाथ बच्चों को कंबल देकर सम्मान किया गया। वृद्ध आश्रम में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक भी हुई। बीएन द्विवेदी ने कहा कि समाज की मूल जरूरत संगठन है। सामाजिक हित में योगदान जरूरी है। समाज का आर्थिक रूप से मजबूत होना भी जरूरी है। इसके लिए आर्थिक कोष बनाया जाएगा। लोग अपनी क्षमता के अनुसार थोड़ा-थोड़ा सहयोग करेंगे। शादी-विवाह, बीमारी के समय जरूरतमंद को इसी कोष से मदद दी जाएगी। सभी ब्लॉकों में सदस्यता लेने, लगातार बैठक करने, समाज को आगे बढ़ाने की नीति बनाने की बात भी कही गई। बैठक में बताया कि बलरामपुर में परशुराम मंदिर के लिए जमीन का सीमांकन हो चुका है। अहाता निर्माण के लिए सहयोग राशि जमा कर निर्माण कराने की बात रखी। वृद्ध आश्रम के संचालक प्रभाकर द्विवेदी ने कहा कोई भी कार्यक्रम वृद्ध आश्रम में आकर किया जा सकता है। कार्यक्रम में बीएन द्विवेदी, एसएन चौबे, राजेंद्र तिवारी, विकास दुबे, यशपाल दुबे, उज्ज्वल तिवारी, प्रभाकर द्विवेदी, सीएल द्विवेदी सहित समाज के प्रमुख मौजूद रहे।
Source link
वृद्धाश्रम में ब्राह्मण समाज ने बांटी साड़ियां, धोती, और शॉल, कोष बनाने का ऐलान भी किया गया