![]()
मेरठ के कोतवाली क्षेत्र में 13 साल की किशोरी ने कोल्ड ड्रिंक समझकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। किशोरी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पहले एक नजर वरदात पर
पुलिस के अनुसार, कोतवाली के मोहल्ला करम अली में रहने वाली 13 वर्षीय सारा ने बुधवार देर रात घर के अंदर कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखा जहरीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया। देखते ही देखते किशोरी की हालत बिगड़ गई और परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे। मुंह से झाग निकलता देख भागे परिजन
बोतल का तरल पदार्थ पीते ही बच्ची बेसुध होने लगी। वह ज़मीन पर गिर गई। मुंह से झाग निकलते देख परिवार में कोहराम मच गया। मां तबस्सुम बुरी तरह रोने लगी। किशोरी को उलटी होते देख परिजन उसे लेकर अस्पताल की तरफ दौड़े और भर्ती करा दिया। फिलहाल किशोरी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। तबस्सुम ने बताया कि उसकी बेटी ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि फिलहाल किशोरी के उपचार पर फोकस है। परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।
Source link
किशोरी ने कोल्ड ड्रिंक समझकर जहरीले पदार्थ का किया सेवन:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, कोतवाली के कारण अली मोहल्ले की घटना, पुलिस पहुंची