कुख्यात उधम सिंह पर इनाम हुआ 50 हजार, निगरानी बढ़ाई:SSP की घोषणा के एक सप्ताह बाद DIG ने इनाम बढ़ाकर दोगुना किया, घेराबंदी शुरू


कुख्यात बदमाश उधम सिंह पर बुधवार को डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने इनाम की धनराशि 25000 रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी। लगभग एक सप्ताह पहले ही एसएसपी की तरफ से उधम सिंह पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। तब कुल सात लोगों पर इनाम की घोषणा की गई थी। अपराधियों पर शिकंजा कस रही पुलिस
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद भी उनकी निगरानी की जा रही है। ताकि वह कोई वारदात न कर पाए। लगभग एक सप्ताह पहले कुख्यात उधम सिंह को लेकर एक खुलासा हुआ जिसमें उधम सिंह पर फर्जी कागजात के जरिए जमानत लेने का आरोप लगा। इस वजह से हुई इनाम की घोषणा
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2011 में उधम सिंह के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया। उस मुकदमे में उधम सिंह जमानत पर छूट गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की कि उधम सिंह ने जमानत के लिए जो कागजात लगाए थे वह फर्जी है। पुलिस के द्वारा सत्यापन कराया गया जिसमें आरोप सही पाए गए। उधम के एनबीडब्ल्यू किए गए जारी
इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता अनवर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद दबिश का दौर शुरू हो गया लेकिन उधम सिंह हाथ नहीं आया। इस बीच उधम सिंह की कुछ वीडियो भी वायरल हुई जिसमें उसके नेपाल जाने की बात कही गई थी। फिलहाल पुलिस ने उसका NBW जारी कराया है। उधम सिंह पर 71 अभियोग पंजीकृत
पुलिस की माने तो उधम सिंह के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और अपहरण जैसे गंभीर मामलों से जुड़े 71 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। जनपद मेरठ समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जनपदों में उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीआईजी ने इनाम किया 50 हजार
महज एक सप्ताह के अंदर इनाम की धनराशि दोगुनी कर पुलिस ने साफ संकेत दे दी हैं कि वह उधम सिंह को बख्शने वाली नहीं है। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने उधम सिंह पर इनाम 25 हजार रूपए से बढ़ा कर 50 हजार रूपए कर दिया। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि उधम सिंह को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *