किशोरी को धमकाने, अपहरण की धमकी देने वाला गिरफ्तार:आरोपी घर में घुसकर करता था गाली-गलौज, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई


आगरा के ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को परेशान करने, धमकाने और घर में घुसकर अभद्रता करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया था कि श्याम विहार कॉलोनी निवासी कमल पुत्र विजय कुमार उनकी नाबालिग बेटी को लगातार परेशान करता था। वह उसे डराता-धमकाता था और अपहरण करने की धमकी भी देता था। घर में घुसकर दी थी धमकी शिकायत के मुताबिक, 25 मई को आरोपी कमल उनके घर में घुस आया। उसने गाली-गलौज की और बेटी की शादी नहीं होने देने तथा उसे बदनाम करने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद पीड़िता की मां ने 29 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कमल को ईंट मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, अजय दांगी, कांस्टेबल मनोज और कांस्टेबल रवि सैनी शामिल रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *