![]()
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में घर में काम करने वाली एक महिला को मालकिन ने 10 दिनों तक बंधक बना कर उसके साथ मारपीट की।तीन माह के बच्चे की मां ने आरोप लगाया है कि घर में हुई चोरी का झूठा आरोप लगाकर उसे 10 दिन तक जंजीर से बांधकर रखा गया और बेरहमी से पीटा गया। किसी तरह रसोई में काम करने वाली महिला ने उसे छुड़ाया, जिसके बाद वह गोरखपुर लौट गई। इस मामले को लेकर पीड़िता ने अलीगंज थाने में तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर के चौरी-चौरा क्षेत्र के फुटहवा इनार गांव निवासी सन्नो ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से इलियास को जानती है। एक वर्ष पहले दोनों काम के सिलसिले में लखनऊ आए और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। दोनों का तीन माह का बेटा भी है। इलियास अलीगंज सेक्टर-ई स्थित सौम्या भट्ट के यहां ड्राइवर है, जबकि सन्नो वहीं घरेलू काम करती थी। पीड़िता के मुताबिक, बेटे के जन्म के बाद वह गोरखपुर चली गई थी। करीब 20 दिन बाद इलियास उसे वापस लखनऊ ले आया। इस दौरान सौम्या भट्ट के घर चोरी हो गई थी। आरोप है कि चोरी का इल्जाम उस पर लगाकर सौम्या भट्ट, इलियास और घर में काम करने वाले अरुण ने उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं, उसे करीब 10 दिन तक जंजीर से बांधकर बंधक बनाए रखा और लगातार प्रताड़ित किया। इस दौरान घर में खाना बनाने वाली सरोज नाम की महिला ने उसे जंजीरों से मुक्त कराया। इसके बाद वह किसी तरह अपने घर गोरखपुर पहुंची। जिसके बाद उसने मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत की थी। जिस पर अलीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
Source link
लखनऊ में 10 दिन तक जंजीर से बांधकर रखा:चोरी के शक में महिला को पीटा: रसोइया ने छुड़ाया