कासगंज में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:ATM कार्ड से हुई शिनाख्त, अलीगढ़ का रहने वाला था युवक


कासगंज जिले की कोतवाली ढोलना क्षेत्र में मारूपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक के पास मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी निवासी राजकुमार गुप्ता के पुत्र अंकित गुप्ता (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के अनुसार, अंकित दो दिन पहले किसी काम से हाथरस गए थे। कल हाथरस से ट्रेन से लौटते समय वह नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में अंकित के दोनों पैर टूट गए थे और शरीर पर जगह-जगह रगड़ के निशान भी मिले थे। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई पुलिस को अंकित का शव शुक्रवार को मिला था। उनके बैग में मिले दस्तावेजों और एटीएम कार्ड की मदद से पुलिस ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई। कासगंज पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले अंकित के शव को अपने घर गंगीरी ले गए। फिलहाल, मृतक के परिवार वालों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *