![]()
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन यादव और पुत्री टीना यादव रविवार को गोपनीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। दोनों ने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूर्व महानगर अध्यक्ष और सांसद प्रिया सरोज रही साथ जानकारी के अनुसार, अर्जुन यादव और टीना यादव होटल से सीधे सपा की सांसद प्रिया सरोज और पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उनके आगमन की जानकारी शुरू में सीमित लोगों को थी, लेकिन दर्शन के दौरान सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मंदिर परिसर के बाहर पहुंच गए। गंगा घाट का भ्रमण किया समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और सुरक्षा घेरे में दोनों को मंदिर परिसर से बाहर निकालकर संकट मोचन मंदिर के लिए रवाना किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। दर्शन करने के लिए वह गंगा घाटों का भ्रमण करते हुए निकले।
Source link
काशी पहुंचे अखिलेश के बेटे अर्जुन और बेटी टीना:बाबा विश्वनाथ-संकट मोचन मंदिर किया दर्शन,नाव पर बैठकर काशी के गंगा घाट को देखा