Skip to content
Monday, September 28, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • मेवात के एसपी को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश:कोर्ट ने कहा- साइबर अपराध की जमा राशि के बजाय पूरे बैंक खाते को जब्त नहीं करें
  • uttar pradesh

मेवात के एसपी को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश:कोर्ट ने कहा- साइबर अपराध की जमा राशि के बजाय पूरे बैंक खाते को जब्त नहीं करें

rrshuklaji@gmail.com3 months ago01 mins


इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हरियाणा के मेवात जिले की साइबर क्राइम पुलिस द्वारा एक गृहिणी के बैंक खाते को बिना कारण बताए सीज करने के मामले में नोटिस जारी किया है। प्रयागराज की निवासी अनुश्री श्रीवास्तव, जो एक गृहिणी हैं, का भारतीय स्टेट बैंक की एम.एल.एन.एन.आई.टी. शाखा, तेलियरगंज, प्रयागराज में खाता है। 22 मार्च 2026 को हरियाणा के एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते में मात्र ₹1,000 जमा किए गए। इसके बाद 30 मार्च 2026 को उनके ऑनलाइन लेनदेन अचानक बंद हो गए। पीड़िता ने 10 अप्रैल 2026 को बैंक शाखा प्रबंधक को लिखित आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब वे बार-बार बैंक गईं, तो पता चला कि हरियाणा के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, मेवात, जिला नूंह द्वारा 09.अप्रैल .2026 के आदेश के तहत उनका पूरा बैंक खाता बिना किसी कारण के सीज कर दिया गया है। न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर और न्यायमूर्ति अरुण कुमार की खंडपीठ ने याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि बी.एन.एस.एस. की धारा 106(3) के तहत पुलिस को सीज की गई संपत्ति की सूचना तुरंत संबंधित मजिस्ट्रेट को देना अनिवार्य था, जो इस मामले में नहीं किया गया। पुलिस पूरे खाते को एकमुश्त सीज नहीं कर सकती। सिर्फ उतनी ही राशि रोकी जा सकती है जो अपराध की आय होने का संदेह हो।इस मामले में ₹1,000 की संदिग्ध राशि के लिए पूरे खाते को सीज करना अनुचित है। कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी। कोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक सहित विपक्षियों को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही साइबर क्राइम ब्रांच, मेवात के पुलिस अधीक्षक को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया गया है, जिसमें यह स्पष्ट करना होगा कि बिना अपराध की राशि निर्दिष्ट किए पूरे खाते को क्यों सीज किया गया।

Source link

Tagged: Allahabad HC Bank Account Seizure Court Order Cyber Crime Haryana police Meowt

Post navigation

Previous: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 आरोपी अरेस्ट:बिहार से गोरखपुर लाकर महंगे दामों पर बेचते, प्रॉफिट से लग्जरी लाइफ जीते थे
Next: काशी पहुंचे अखिलेश के बेटे अर्जुन और बेटी टीना:बाबा विश्वनाथ-संकट मोचन मंदिर किया दर्शन,नाव पर बैठकर काशी के गंगा घाट को देखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

कासगंज में भारी बारिश से 8 मकान गिरे:जिला प्रशासन ने तैयार की सूची, पीड़ितों को नियमानुसार मिलेगा मुआवजा

rrshuklaji@gmail.com7 minutes ago 0

सलेमपुर में महावीरी अखाड़े का जुलूस निकला:हर्षोल्लास से निकली हनुमान प्रतिमा की यात्रा , युवाओं ने दिखाए करतब

rrshuklaji@gmail.com22 minutes ago 0

बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल स्थगित:ड्यूटी पर लौटने के निर्देश; पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों पर सरकार से होगी बात

rrshuklaji@gmail.com37 minutes ago 0

बरेली में पुरूरवा के संघर्ष का मंचन:एसआरएमएस रिद्धिमा में सत्ता और परंपरा के टकराव को दिखाया

rrshuklaji@gmail.com52 minutes ago 0

Trending News

india
उज्जैन में पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले:सिंहस्थ के लिए शाही मस्जिद हटाने के विरोध में प्रदर्शन; महिला TI घायल

Recent Posts

  • उज्जैन में पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले:सिंहस्थ के लिए शाही मस्जिद हटाने के विरोध में प्रदर्शन; महिला TI घायल
  • कासगंज में भारी बारिश से 8 मकान गिरे:जिला प्रशासन ने तैयार की सूची, पीड़ितों को नियमानुसार मिलेगा मुआवजा
  • एशियाड क्वार्टरफाइनल हार के बाद सिंधु की इमोशनल पोस्ट:लिखा- मौका गंवाना दुख देता है, एक नतीजा पूरे सफर को बयां नहीं कर सकता
  • ट्रम्प बोले- ईरान के खिलाफ जल्द जंग जीतेंगे:युद्ध खत्म होते ही तेल की कीमतें गिरेंगी; मिडटर्म चुनाव से पहले फिर हमले की संभावना
  • सलेमपुर में महावीरी अखाड़े का जुलूस निकला:हर्षोल्लास से निकली हनुमान प्रतिमा की यात्रा , युवाओं ने दिखाए करतब

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.