![]()
कानपुर के हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी हमारी मातृभाषा है, जो मूलतः संस्कृत भाषा से जन्मी है और इसकी लिपि देवनागरी है। हिंदी की सहयोगी भाषाएं भोजपुरी, अवधी, ब्रज आदि हैं। भारत विविध भाषाओं का देश है। हिंदी उन सब भाषाओं को एक माला में पिरोकर अनेकता में एकता का संदेश देती है। ये विचार हिंदी प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज पी रोड में प्रार्थना सभा के उपरांत बच्चों को संबोधित करते हुए कहे। सर्वेश तिवारी, ब्रजेश अवस्थी, पवन कुमार, मोहित तिवारी, नीरज मिश्रा, जितेंद्र कुमार और प्रमोद कुमार ने भी हिंदी दिवस के अवसर पर अपनी मातृभाषा पर गर्व करने और उसका दैनिक जीवन में अधिकाधिक प्रयोग करने पर बल दिया। वक्ताओं ने बताया कि जापान, रूस, चीन, इजरायल जैसे अनेक देश अपनी भाषा के प्रयोग के कारण तरक्की कर रहे हैं। हमें अन्य भाषाओं का भी ज्ञान होना चाहिए, लेकिन मातृभाषा को सर्वोच्च सम्मान देना चाहिए। प्रार्थना सभा में उपस्थित बच्चों ने भी अपने विचार साझा किए।
Source link
कानपुर में हिंदी दिवस पर बच्चों को संदेश:हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने जताया अपनी भाषा पर गर्व