भदोही में अमृतांशु यादव बने जूनियर असिस्टेंट:बोले- मेहनत से सफलता तय, गांव में खुशी, लोगों ने दी बधाई


समहई गांव के रहने वाले अमृतांशु यादव का जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन हुआ है। इस खबर से गांव वालों और परिजनों में खुशी का माहौल है। लोगों ने अमृतांशु को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अमृतांशु, KNPG कॉलेज के पूर्व महामंत्री और क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे स्वर्गीय रामचंद्र यादव चौधरी के बेटे हैं। अमृतांशु ने बताया कि उन्होंने अपने पिता का सपना पूरा किया है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि लगन और मेहनत से किया गया काम कभी असफल नहीं होता। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें, तो एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। इसी खुशी के मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, ज्ञानपुर विधानसभा से दावेदारी कर रहे रुद्रपति उर्फ श्रवण दुबे, पूर्व मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनानाथ यादव, कई बार के प्रधान रहे गामा प्रसाद यादव और राजू गौतम अमृतांशु के घर पहुंचे। उन्होंने अमृतांशु को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *