![]()
आगरा जनपद के किरावली के नगला दलसहाय गांव में रविवार को 50वीं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा नेता भूप सिंह इंदौलिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में दिल्ली, बागपत, राजस्थान और आगरा समेत विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबला भरतपुर, राजस्थान और शीतलकुंड की टीम के बीच हुआ। इसमें भरतपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीतलकुंड को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। शीतलकुंड की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि भूप सिंह इंदौलिया ने विजेता टीम को 21 हजार रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की। कमेटी की ओर से उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए दिए गए। इंदौलिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच देती हैं। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। आयोजन में चंद्रवीर, सुरेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, सुरेश, प्रमोद, विनोद कुमार, गौरव चाहर, आकाश, धर्मवीर सिंह और हरिश्चंद्र सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा।
Source link
भरतपुर ने जीता कबड्डी का खिताब:विजेता को भूप सिंह इंदौलिया ने दिया 21 हजार का पुरस्कार, शीतलकुंड रही उपविजेता