कानपुर में दो नाबालिग बहनें लापता:मां ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया


कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बहनें लापता हो गई हैं। पीड़ित मां ने आरोप लगाया है कि एक युवक सोमवार रात उसकी 13 और 15 वर्षीय बेटियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में मंगलवार को जाजमऊ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जाजमऊ निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह टेनरी में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती है। सोमवार रात उसकी दोनों बेटियां घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गईं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने जानकारी जुटानी शुरू की। महिला का आरोप है कि उसकी बड़ी बेटी एक युवक के संपर्क में थी। परिवार को संदेह है कि उसी युवक ने दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने बताया कि युवक पहले भी बेटी से बातचीत करता था, जिस पर परिवार ने आपत्ति जताई थी। घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है। मंगलवार को पीड़िता ने जाजमऊ थाने पहुंचकर आरोपी अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सर्विलांस सहित अन्य माध्यमों से दोनों किशोरियों और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्हें बरामद कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *