कानपुर में गर्मी का कहर, तापमान 42 डिग्री के पार:27 मई तक लू चलने का अलर्ट, तेज धूप भी निकलेगी


कानपुर इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सुबह से ही तेज धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दोपहर तक हालात बेहद मुश्किल हो जा रहे हैं। गर्मी और गर्म हवाओं के चलते आम जनजीवन प्रभावित है, जिससे दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही काफी कम हो गई है। लोग धूप से बचने के लिए छांव और ठंडी जगहों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है और लू चलने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी मौसम में राहत के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। कुछ ऐसा रहा तापमान सीएसए की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 27 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि लू और तेज धूप की स्थिति फिलहाल बनी रहेगी। थारू मरुस्थल से आ रही हवाएं मौसम को गर्म करेगी। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नमी के चलते तराई के क्षेत्र में कुछ ऊंचे बादल छा सकते हैं। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि नमी बढ़ने से उमस बढ़ेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *