![]()
कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 41, सकरापुर स्थित अमृत रिजॉर्ट, जरौली में शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भव्य विधानसभा स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
मीडिया प्रभारी संजीव बेरी के अनुसार, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश महाना रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
महाना ने कहा कि भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जिसमें सभी नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य निहित हैं। उन्होंने लोगों से बाबा साहब के विचारों को अपनाते हुए समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर बी.डी. राय, ज्ञानू अवस्थी, कैलाश पांडे, पवन दीक्षित, वीरेंद्र दिवाकर, विपिन शर्मा, सुनील तिवारी, नरेश कठेरिया, धीरेंद्र सोनकर समेत कई गणमान्य लोग और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद
Source link
कानपुर के महाराजपुर में अंबेडकर जयंती पर गोष्ठी:सतीश महाना बोले-संविधान देश की आत्मा