कानपुर में BSP ने की बैठक:महिला आरक्षण बिल पर की चर्चा, लखनऊ में हुई सफल रैली पर कार्यकर्ताओं का किया आभार व्यक्त किया


कानपुर मंडल कार्यालय, नवीन मार्केट में शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय प्रताप मौजूद रहे।
बैठक में जिला अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बसों और कारों से लखनऊ पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाया, इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी जुनून के साथ संगठन को और मजबूत करने की अपील की।
बैठक में संगठन की समीक्षा करते हुए इसे और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के फैसले की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा वार परिवर्धित वोटर लिस्ट का वितरण भी जिला अध्यक्षों के माध्यम से किया गया।
वक्ताओं ने विश्वास जताया कि कुमारी मायावती के नेतृत्व में पार्टी भविष्य में फिर सरकार बनाकर प्रदेश के विकास और समाज के कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *