कांवड़ियों के लिए देर रात तक अलर्ट प्रशासन:डीएम ने शिविर का किया निरीक्षण, खुद बांटा फलाहार


बाराबंकी में सवान के दूसरे सोमवार को लेकर जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं। रविवार देर रात करीब 9:30 बजे डीएम ईशान प्रताप सिंह ने असेनी मोड़ स्थित चिकित्सा एवं फलाहार शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी और खुद श्रद्धालुओं को फलाहार वितरित किया। इस दौरान कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। डीएम ने शिविर में व्यवस्थाएं देखीं निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिविर में उपलब्ध चिकित्सा, पेयजल, फलाहार और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में जिले से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।डीएम ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य टीम कर रही कांवड़ियों की जांच शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम कांवड़ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। डीएम ने स्वास्थ्यकर्मियों से उपचार और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी कांवड़ यात्री को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। स्वच्छता और यातायात व्यवस्था पर जोर डीएम ने कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश भी दिए। लगातार निगरानी कर रहा प्रशासन श्रावण मास के दौरान कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर शिविर और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *