झाड़फूंक के बहाने 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म:बांदा में मां बीमार बेटी को ओझा के घर ले गई थी, आरोपी फरार


बांदा जिले के एक गांव में झाड़फूंक के बहाने 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया गया। यह घटना गुरुवार शाम 5 बजे हुई। किशोरी अपनी मां के साथ ननिहाल आई थी और कई दिनों से बीमार थी। आसपास के लोगों ने मां को बताया कि परशुराम यादव नाम का एक ओझा झाड़फूंक से बीमारी ठीक करने का दावा करता है। उनकी बात मानकर मां बुधवार रात अपनी बेटी को लेकर आरोपी ओझा के घर पहुंची। आरोप है कि झाड़फूंक के दौरान ओझा परशुराम किशोरी को उसकी मां से अलग एक जगह ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर मां मौके पर पहुंची। मां को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद किशोरी ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गुरुवार शाम शिकायत के आधार पर आरोपी परशुराम यादव के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल जांच भी कराया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *