![]()
बुलंदशहर में गणेश मूर्ति विसर्जन पर्व के लिए बृहस्पतिवार शाम 7 बजे ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। विसर्जन का मुख्य कार्यक्रम 25 सितंबर 2026 को होगा। इसके चलते 24 सितंबर की रात 12:05 बजे से 25 सितंबर की रात 11:59 बजे तक भारी मालवाहक और यात्री बसों का रूट बदला जाएगा। इस दौरान भूड़ चौराहे पर भारी वाहनों का आना पूरी तरह बंद रहेगा। दिल्ली, गाजियाबाद और सिकंदराबाद से अलीगढ़ व आगरा जाने वाले वाहन भूड़ चौराहा से नहीं जा पाएंगे। ये सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (NH-34) का इस्तेमाल कर अपने रास्ते जाएंगे। इसी तरह, आगरा, अलीगढ़ और खुर्जा से दिल्ली या गाजियाबाद जाने वाले भारी वाहनों को ब्रह्मानंद कॉलेज टी-पॉइंट से भूड़ चौराहा की ओर आने की इजाजत नहीं होगी। ये वाहन भी NH-34 से ही गुजरेंगे। मेरठ, हापुड़ और गुलावठी से खुर्जा व अलीगढ़ जाने वाले वाहन भूड़ चौराहा से सिकंदराबाद मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। वे अडौली तिराहे से NH-34 पर जाएंगे। इन्हें तहसील रोड (बुलंदशहर-खुर्जा मार्ग) पर जाने की इजाजत नहीं होगी। दिल्ली/गाजियाबाद से शिकारपुर और बदायूं जाने वाले वाहन NH-34, ठंडी प्याऊ चौकी से मामन रोड (हात्माबाद-निमखेड़ा के रास्ते) या खुर्जा-शिकारपुर रोड का इस्तेमाल करेंगे। बदायूं व शिकारपुर से दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से वापस आएंगे। जहांगीराबाद से सिकंदराबाद और खुर्जा जाने वाले भारी वाहन चांदौक चौराहा, चिट्टा, सलेमपुर व शिकारपुर होते हुए NH-34 पर जाएंगे। स्याना से आने वाले वाहनों को औरंगाबाद, जहांगीराबाद व चांदौक चौराहा से निकाला जाएगा। यातायात पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं और आम जनता को कोई परेशानी न हो। पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से धैर्य रखने और डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है।
Source link
गणपति विसर्जन पर बुलंदशहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू:बुलंदशहर में 24 सितंबर रात से भारी वाहन शहर में नहीं आ सकेंगे, रूट बदले