कन्नौज में डीएम-एसपी ने किया श्रमदान:लोहिया पार्क में फावड़े से की सफाई, स्वच्छता अभियान चलाकर किया जागरूक


कन्नौज के लोहिया पार्क में शनिवार सुबह डीएम-एसपी ने दलबल के साथ श्रमदान किया। अधिकारियों ने पार्क में साफ-सफाई करते हुए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पार्क की साफ-सफाई करते वक्त डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। स्वच्छ वातावरण से न केवल स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है, बल्कि समाज में सकारात्मकता एवं अनुशासन की भावना भी विकसित होती है। एसपी बिनोद कुमार ने सभी लोगों से अपने घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। स्वच्छता अभियान के तहत जिले के समस्त थाना, चौकी और विभिन्न शाखाओं में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालय परिसरों, थाना परिसर, बैरक, आवासीय परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई की गई। इस दौरान कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण कराया गया तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कन्नौज जिले के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान के माध्यम से आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *