ऑस्टेलिया की उपकप्तान गार्डनर पर चीटिंग के आरोप:पूर्व पत्नी ने कहा- इसी वजह से हुआ तलाक, दोनों ने पिछले साल की थी शादी


ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर पर चीटिंग के आरोप लगे हैं। उनकी पूर्व पत्नी मोनिका राइट ने उन पर साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ धोखा देने का आरोप लगाए। राइट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर कार्रवाई नहीं करने और गार्डनर को लीडरशिप रोल में बनाए रखने की आलोचना की थी। दोनों ने 2025 में शादी की थी। उसके एक साल बाद गार्डनर-राइट का तलाक फाइल हो चुका है। आरोप के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उपकप्तान बनाए रखा आरोप के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गार्डनर को महिला टीम की उपकप्तान बनाए रखा है। इस पर CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा- ‘बोर्ड स्तर पर उनके भविष्य पर चर्चा हुई थी।’ ग्रीनबर्ग ने कहा- ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को गार्डनर और वोल के रिश्ते की जानकारी सार्वजनिक होने से पहले ही थी। गार्डनर की स्थिति के बाद खिलाड़ियों के रिश्तों और लीडरशिप रोल को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी कार्यस्थल सम्मान नीति में अतिरिक्त उपाय जोड़े हैं।’ बोर्ड ने गार्डनर को पद पर बनाए रखने का फैसला किया ग्रीनबर्ग ने डार्विन में पत्रकारों से कहा, “कल बोर्ड स्तर पर इस मुद्दे पर चर्चा हुई। बोर्ड ने इस बारे में अपडेट मांगा था, जो हमने दिया।” उन्होंने कहा, “इसका नतीजा यह रहा कि बोर्ड गार्डनर के उपकप्तान पद पर बने रहने का पूरा समर्थन करता है। गार्डनर को इस भूमिका के लिए नियुक्त किया गया था और बोर्ड उनके लिए बहुत ऊंचा सम्मान रखता है।” ग्रीनबर्ग ने बताया कि अधिकारियों ने गार्डनर के उपकप्तान पद पर बने रहने के भविष्य पर चर्चा की थी। इसके बाद तय किया गया कि 29 साल की गार्डनर नेतृत्व समूह का हिस्सा बनी रहेंगी। रिश्ते की जानकारी पहले से थी ग्रीनबर्ग ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को गार्डनर और वोल के रिश्ते के बारे में उसके सार्वजनिक होने से पहले पता था। उन्होंने बताया कि इस मामले के बाद खिलाड़ियों के रिश्तों और नेतृत्व की भूमिका को लेकर नीति में कुछ अतिरिक्त उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा, “हमारे पास कार्यस्थल सम्मान नीति है, जिसमें अब हमने कुछ अतिरिक्त उपाय जोड़े हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि टीम के चयन में वास्तविक या दिखने वाले हितों के टकराव की स्थिति न बने।” ग्रीनबर्ग ने कहा कि उपकप्तान को टीम के चयन में कोई अधिकार नहीं होता। इसके बावजूद, नेतृत्व की भूमिका और उस खिलाड़ी के संभावित प्रभाव को देखते हुए नीति में सुरक्षा उपाय तय करना जरूरी था। उन्होंने कहा, “इसके अलावा, हमने इसे निजी मामला माना है।” वोल के चयन से जुड़ी बातचीत नहीं कर सकेंगी ग्रीनबर्ग ने साफ किया कि उपकप्तान के तौर पर गार्डनर को वोल के प्लेइंग इलेवन या टीम में चयन को लेकर खिलाड़ी या चयनकर्ताओं से कोई बातचीत नहीं करनी होगी। उन्हें ऐसे किसी भी दूसरे मामले से भी दूर रहना होगा, जिससे हितों के टकराव की संभावना बन सकती है। ग्रीनबर्ग ने इस पर कहा, “हां, यह सही है। हमें लगता है कि यह जरूरी है। भले ही वास्तविक टकराव न हो, लेकिन बाहर के लोगों, टीम की दूसरी खिलाड़ियों या स्टाफ को टकराव की आशंका दिख सकती है।” उन्होंने कहा, “हम ऐसी मुश्किल स्थिति में हैं, क्योंकि सभी खेलों की तरह हम भी यह सीख रहे हैं कि उच्च प्रदर्शन वाले माहौल कैसे काम कर सकते हैं।” ग्रीनबर्ग ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारी नीतियां वास्तविक परिस्थितियों के साथ आगे बढ़ें। मुझे लगता है कि हमने ठीक यही किया है। बोर्ड ने गार्डनर का पूरा समर्थन किया है और शुरुआत से उनके साथ रहा है।”

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *