![]()
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बरेली परिक्षेत्र के DIG एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय कुमार साहनी को तीसरी बार प्रतिष्ठित राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया। 15 अगस्त को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में DGP राजीव कृष्ण ने उन्हें अदम्य साहस और उत्कृष्ट सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया। मेरठ में एसएसपी रहते किया था साहसिक ऑपरेशन
अजय साहनी को यह पदक वर्ष 2020 में मेरठ में SSP रहते हुए कुख्यात अपराधी चांद उर्फ काले के साथ हुई मुठभेड़ में साहसिक नेतृत्व के लिए मिला है। 25-26 जनवरी 2020 की रात मेरठ पुलिस टीम ने उनके नेतृत्व में ऑपरेशन चलाया था। मुठभेड़ में अंतरजनपदीय लुटेरा और गिरोह का सरगना चांद उर्फ काले मारा गया था। तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज
चांद उर्फ काले पुत्र सत्तार, निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, परीक्षितगढ़ पर करीब तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में बैंक, पेट्रोल पंप, ज्वैलरी शॉप और व्यापारियों से लूट समेत कई संगीन वारदातों में वांछित था। एक लाख 50 हजार रुपए का था इनाम
कुख्यात अपराधी पर मेरठ जोन स्तर से एक लाख रुपए और सहारनपुर परिक्षेत्र स्तर से 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और लूट का सामान भी बरामद किया था। तीसरी बार मिला प्रतिष्ठित सम्मान
अजय कुमार साहनी को राष्ट्रपति वीरता पदक तीसरी बार मिलने पर पुलिस विभाग में खुशी है। स्वतंत्रता दिवस पर उनके सम्मान को पुलिस सेवा में साहस, नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्य की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
Source link
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DIG साहनी को तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक:मेरठ में कुख्यात लुटेरे चांद उर्फ काले के एनकाउंटर में अदम्य साहस के लिए सम्मान