![]()
बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक निर्माण एवं सर्विस प्रोवाइडर के संचालक का व्हाट्सऐप हैक कर उनके बैंक खाते से 3.31 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। पीड़ित की तहरीर पर वाल्टरगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगापुर निवासी दिनेश कुमार पांडेय (48) ने पुलिस को बताया कि उनका ‘डीपी कंस्ट्रक्शन एंड सर्विस प्रोवाइड’ के नाम से बैंक खाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 अगस्त 2026 को दोपहर 1.19 से 1.20 बजे के बीच किसी अज्ञात साइबर ठग ने उनके मोबाइल का व्हाट्सऐप हैक कर लिया। तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन व्हाट्सऐप हैक करने के बाद ठगों ने मोबाइल में मौजूद डेटा हासिल किया और बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 3,31,319.27 रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस मामले में 14 अगस्त 2026 को दोपहर 12.36 बजे मुकदमा दर्ज किया गया। वाल्टरगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, व्हाट्सऐप अकाउंट, बैंक खाते और रकम के ट्रांजेक्शन की गहनता से जांच कर रही है।
Source link
बस्ती में साइबर ठगी का नया तरीका:व्हाट्सऐप हैक कर खाते से 3.31 लाख निकाले, FIR दर्ज