धागा मिल परिसर में 21 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद 17 भर्ती, खाने-पानी के सैंपल लिए


अंबेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर स्थित पार्थ ट्रेड धागा मिल परिसर में रह रहीं करीब 21 महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सोमवार रात करीब 3 बजे महिलाओं को उल्टी और डायरिया की शिकायत के बाद मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी को महामाया मेडिकल कॉलेज सदरपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार महिलाओं को छुट्टी दे दी गई, जबकि 17 को वार्ड नंबर एक में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी की हालत फिलहाल स्थिर है। ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण ले रही थीं महिलाएं मिल परिसर में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं भी रह रही हैं। इनमें छह बालिकाएं भी शामिल हैं। सोमवार रात कुछ महिलाओं को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। कुछ ही देर में कई अन्य महिलाओं की भी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। चार महिलाओं को उपचार के बाद मिली छुट्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए गए मरीजों में उल्टी और डायरिया के लक्षण मिले हैं। चार मरीजों को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। 17 महिलाओं को वार्ड में भर्ती किया गया है। सभी की स्थिति स्थिर है और लक्षण नियंत्रण में हैं। भोजन और पानी के लिए गए नमूने घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने हॉस्टल में तैयार और इस्तेमाल किए जा रहे भोजन के नमूने लिए। पानी के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। पानी की टंकियों की साफ-सफाई और उनकी स्थिति की भी जांच की जा रही है। कारण अभी स्पष्ट नहीं, जांच रिपोर्ट का इंतजार डिप्टी सीएमओ और विशेषज्ञों की टीम पूरे मामले की निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की वजह स्पष्ट नहीं है। भोजन और पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *