![]()
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र-छात्राओं ने चुनाव आयोग के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जल्द इस्तीफा देने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो वे एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग वर्तमान सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और चुनाव परिणामों को असंवैधानिक रूप से प्रभावित कर रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में नवनीत सोनकर, आदर्श गौतम, छात्र नेता अमन यादव, अक्षय पाल, संजीव यादव, यीशु यादव, हर्ष यादव, विशाल गुप्ता, राहुल मौर्य, अजीत भारती, रुपेश शर्मा और नेहा प्रजापति सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
Source link
वाराणसी में चुनाव आयोग का विरोध:छात्रों ने प्रदर्शन किया, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई