एटा में विवाहिता को ससुराल पक्ष ने पीटा:मामूली विवाद में गंभीर घायल, पुलिस ने जांच शुरू की


एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के नगला मितन गांव में एक विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष ने मामूली विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने जलेसर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण करवाकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अनीता, जो बंटू की पत्नी है, का आरोप है कि उसकी सास उसे और उसके बच्चों को आए दिन प्रताड़ित करती है, जबकि वह अपने पति के साथ अलग रहती है। जब उसके पति ने अपनी मां को समझाने की कोशिश की, तो सास नाराज हो गईं। इसी नाराजगी के चलते बीते मंगलवार को चचिया ससुर संजू (पुत्र घासीराम), जेठ रवि (पुत्र ओमप्रकाश), नन्द ममता और गांव के ही टेटू व गौरव ने मिलकर अनीता को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। मारपीट में अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने अपने भाई और मां को सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्हें भी घेरकर पीटा गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। इस संबंध में जलेसर थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *