एटा पुलिस कप्तान ने 177 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए फैसला लिया, नए तैनाती स्थल के लिए पुलिसकर्मी रवाना


एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने जिले के विभिन्न थानों में तैनात 177 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण किए हैं। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल उनके नए तैनाती स्थल के लिए रवाना किया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह कदम जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त और प्रभावी बनाने के लिए उठाया है। इनके हुए ट्रांसफर
स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल रामकुमार राघव को कोतवाली नगर से कोतवाली जलेसर भेजा गया है। इसी तरह, हेड कांस्टेबल किशन कुमार को कोतवाली नगर से थाना अलीगंज और हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार को कोतवाली नगर से थाना जलेसर स्थानांतरित किया गया है। कांस्टेबल लोकेश कुमार को कोतवाली नगर से सकरौली, मोहम्मद दानिश और पवन कुमार को कोतवाली नगर से अभियोजन कार्यालय भेजा गया है। आदेश कुमार को कोतवाली नगर से थाना सकीट और सुन्दर सिंह को कोतवाली नगर से थाना रिजोर भेजा गया है। अन्य स्थानांतरणों में नवीन कुमार नेहरा को कोतवाली नगर से जसरथपुर, सुबोध कुमार को कोतवाली नगर से थाना अलीगंज, राहुल कुमार और विशाल कुमार को कोतवाली नगर से जैथरा भेजा गया है। अंकित को कोतवाली नगर से थाना राजा का रामपुर, कपिल गिरी को कोतवाली नगर से थाना सकीट और अतुल काकरन को कोतवाली नगर से थाना रिजोर भेजा गया है। ये स्थानांतरण जैथरा, अलीगंज, मिरहची, निधौली कलां, जलेसर, अवागढ़, मारहरा, मलावन, बागवाला, नया गांव, राजा का रामपुर, जसरथपुर सहित विभिन्न थानों और क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में तैनात आरक्षियों के भी किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साफ हिदायत दी है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *