![]()
प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में बारिश के दौरान मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय परिवार के सात सदस्य मकान के अंदर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि एसी चलने के कारण सभी लोग एक ही कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान की छत और दीवारें ढह गईं, जिससे सभी मलबे में दब गए। माता-पिता, बेटा-बहू और दो बच्चों की गई जान हादसे में माता-पिता, उनका बेटा-बहू और दो मासूम बच्चों समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस और राहत टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान घटना की सूचना मिलते ही सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इलाके में पसरा मातम इस दर्दनाक हादसे के बाद महुली मोहल्ले में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और मकान ढहने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link
एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत:एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, बारिश में ढहा 100 साल पुराना मकान, एक गंभीर घायल