लखनऊ में देर रात से बारिश:सुबह से छाए काले बादल, मध्यम से भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट


लखनऊ में देर रात से लगातार बरसात हो रही है। तड़के सुबह भी काले बादल छाए रहने के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। दिन में बादलों की आवाजाही के बीच में मध्यम से भारी बरसात का आरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इस बीच तापमान सामान्य से कम हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा। बुधवार को लखनऊ में 7.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश का औसत 6.6 मिलीमीटर है। यह सामान्य की तुलना में 14 फीसदी अधिक बरसात हुई। बीते 1 जून से लेकर अभी तक मानसून में लखनऊ में कुल बरसात 235.2 मिलीमीटर रही। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 352.5 मिलीमीटर रहा है। यह सामान्य की तुलना में 33 फीसदी कम है।
9 अगस्त तक लगातार बारिश उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के दबाव और मानसूनी हवाओं के मजबूत होने से प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। लखनऊ के उत्तरी इलाकों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त तक राजधानी में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *