उरई में जुटे 15 जिलों के पूर्व सैनिक:150 से अधिक पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा, अस्पताल के लिए भूमि दिलाने की पहल तेज


जालौन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कानपुर प्रांत की वार्षिक प्रतिनिधि सभा (एजीएम) गुरुवार को उरई मुख्यालय के कालपी रोड स्थित नवोदय सरोवर में आयोजित हुई। सभा में कानपुर प्रांत के 15 जिलों से पहुंचे पूर्व सैनिक संगठनों के जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक दायित्वों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए आपसी समन्वय बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष कर्नल बीएस तोमर, विशिष्ट अतिथि कर्नल डीएस चौहान, मुख्य अतिथि कमांडर नवीन कटिहार और संगठन के संस्थापक सदस्य कैप्टन मास्टर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके बाद विभिन्न जिला इकाइयों के पदाधिकारियों ने वर्षभर में किए गए सामाजिक कार्यों और सैनिक हित में किए गए प्रयासों का विवरण प्रस्तुत किया। सभा में झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, बांदा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, राठ, हमीरपुर, जालौन सहित कानपुर प्रांत के 15 जिलों से प्रतिनिधि पहुंचे। 150 से अधिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूर्व सैनिकों की समस्याओं, संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों को जरूरत के समय हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। ईसीएचएस अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने का मुद्दा उठा सभा में उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा करना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जालौन में पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भूमि उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हाल ही में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत मुलाकात कर चर्चा की गई है। पूर्व सैनिकों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ईसीएचएस की बेहतर सुविधा के लिए भूमि आवंटन की दिशा में जल्द सकारात्मक पहल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में मातृशक्ति शीतल सेंगर के नेतृत्व में मातृशक्ति टीम की भी विशेष उपस्थिति रही। जालौन के जिलाध्यक्ष कैप्टन गंगा रामपाल सहित जयपाल सिंह सेंगर, जयदेव यादव, राघवेंद्र सिंह सेंगर, सुनील विश्वकर्मा, विनय सेंगर, रविंद्र राठौर, देवेंद्र यादव, अनिल त्रिपाठी, शिव शंकर बुधौलिया, अयोध्या प्रसाद, श्याम सिंह भदौरिया सेना मेडल, गफूर अहमद, सोहेल अहमद, शिव सिंह बघेल, शिवपूजन सिंह, शिव सिंह यादव, शत्रुघ्न सिंह सेंगर, पुष्कर नाथ पाल, बलराम पाल, अशोक विश्वकर्मा, आसाराम दोहरे, राम अवतार सिंह सेंगर, रविंद्र शर्मा, नरेश कुमार पाल और भोला रामपाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *