![]()
गोंडा में करनैलगंज रामलीला मैदान में लगी लंदन सिटी प्रदर्शनी में काम करने वाले दो नाबालिग किशोरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे दोनों किशोर अपनी मजदूरी मांगने पहुंचे थे। आरोप है कि प्रदर्शनी में काम कर रहे लोगों ने उन पर चोरी का आरोप लगाकर दोनों को रस्सी से विद्युत पोल से बांध दिया और पिटाई की। घटना का 19 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में पोल से बंधे नजर आए किशोर वीडियो में दो किशोर लोहे के पोल से रस्सी के जरिए बंधे दिखाई दे रहे हैं। दोनों परेशान नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आ रही है। पीड़ितों की पहचान काशीराम कॉलोनी, कस्बा करनैलगंज निवासी 15 वर्षीय अरबाज और 13 वर्षीय सोहेल के रूप में हुई है। पांच दिन की मजदूरी के 750-750 रुपए बकाया पीड़ितों की ओर से कस्बा चौकी प्रभारी को दी गई तहरीर के मुताबिक, दोनों किशोरों ने 25 जुलाई से 31 जुलाई के बीच पांच दिन प्रदर्शनी में काम किया था। उन्हें प्रतिदिन 150 रुपए मजदूरी मिलनी थी। इस हिसाब से दोनों की 750-750 रुपए मजदूरी बकाया थी। आरोप है कि दोनों 1 अगस्त से लगातार अपनी मजदूरी मांग रहे थे। मजदूरी मांगने पहुंचे तो चोरी का आरोप लगाया अब्दुल शाहिद उर्फ पप्पू ने तहरीर में आरोप लगाया कि 13 अगस्त को दोनों किशोर पैसों की जरूरत होने के कारण दोबारा मजदूरी मांगने प्रदर्शनी पहुंचे थे। आरोप है कि मजदूरी देने के बजाय उन पर चोरी का आरोप लगाया गया और दोनों को रस्सी से विद्युत पोल में बांधकर पीटा गया। मारपीट में दोनों के शरीर पर चोट के निशान आने का भी आरोप है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच मामले की शिकायत मिलने के बाद करनैलगंज कस्बा चौकी प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने भी मामले में जांच कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि प्रदर्शनी में अन्य नाबालिग बच्चों से भी काम कराया जा रहा था या नहीं। नाबालिगों से काम कराने की भी होगी जांच स्थानीय लोगों ने प्रदर्शनी में नाबालिगों से मजदूरी कराए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी जांच कराई जा रही है कि प्रदर्शनी में कितने अन्य बच्चे काम कर रहे हैं।
Source link
मजदूरी मांगने पर 2 नाबालिगों को बांधकर पीटा:प्रदर्शनी में काम करते थे दोनों; चोरी का आरोप पोल से बांधा