![]()
उन्नाव में पोनी रोड चौड़ीकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे स्थानीय व्यापारियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा पिछले माह शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान भी अधर में लटक गया है। रविवार को स्थानीय दुकानदारों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया है। पीडब्ल्यूडी ने 18 जुलाई को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन व्यापारियों और स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद विभाग ने उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय दिया था। लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी विभाग के अधिकारी दोबारा पोनी रोड का जायजा लेने नहीं पहुंचे हैं। अतिक्रमण पूरी तरह से न हटने और निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण व्यापारियों का कारोबार सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है। रविवार सुबह दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानें प्रभावित होने के बावजूद किराया, बिजली और अन्य खर्च लगातार जारी हैं। पोनी रोड पर चौड़ीकरण की जद में आने वाली दुकानों और मकानों के सामने अब भी निर्माण सामग्री और मलबा पड़ा है। कई दुकानदार अपने स्तर पर धीरे-धीरे अतिक्रमण हटा रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि विभाग की ओर से स्पष्ट कार्रवाई न होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सड़क किनारे अव्यवस्था के चलते आवागमन भी बाधित हो रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पोनी रोड स्थित शिवराज मार्केट के 29 दुकानदारों ने चौड़ीकरण को लेकर अपनी अलग समस्या बताई है। दुकानदार जीतू ने जानकारी दी कि वे इस मार्केट में करीब 35-40 वर्षों से कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पीडब्ल्यूडी के मानक के अनुसार जितना हिस्सा तोड़ा जाना है, उसे हटवाने को तैयार हैं। लोगों ने बताई परेशानी, तस्वीरें- जीतू के मुताबिक, लगभग चार से साढ़े चार मीटर तक हिस्सा तोड़े जाने के बाद दुकानों के सामने दो से ढाई मीटर जगह बचती है, जिस पर वे दोबारा दुकान का निर्माण करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दुकानों को पीछे की ओर से निजी बुलडोजर मंगवाकर गिराया गया है। दुकानदारों को दुकान खाली करने के लिए कहा जा रहा है,
Source link
उन्नाव में पोनी रोड चौड़ीकरण धीमा, कारोबार प्रभावित:व्यापारी बोले- दुकान के बदले दुकान का लिखित आश्वासन मिले