इटावा सफारी पार्क में बदलेगा भ्रमण का समय:14 जुलाई से सुबह 9 बजे से पर्यटकों सफारी में मिलेगी एंट्री, बारिश के चलते निर्णय


इटावा। ग्रीष्म ऋतु की समाप्ति और वर्षा ऋतु के आगमन को देखते हुए इटावा सफारी पार्क प्रशासन ने पर्यटकों के भ्रमण समय में बदलाव किया है। अब 14 जुलाई 2025 से पर्यटक सुबह 9:00 बजे से सफारी का भ्रमण कर सकेंगे। इसकी जानकारी सफारी प्रबंधन की से गुरुवार को दी गई। सफारी प्रशासन के अनुसार, भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण पहले पर्यटकों की सुविधा के लिए भ्रमण का समय बदलकर सुबह 6 बजे कर दिया गया था। लेकिन पिछले तीन दिनों से इटावा में लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। मौसम के अनुकूल होने पर सफारी प्रबंधन ने भ्रमण समय को पुनः संशोधित करने का निर्णय लिया है। 3 तस्वीेरें देखिए- सफारी निदेशक डा. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि नया समय 14 जुलाई से प्रभावी होगा। उन्होंने पर्यटकों से नए निर्धारित समय के अनुसार सफारी पहुंचने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *