इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला को ब्लैकमेल किया:मेरठ में अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 5 लाख रुपए


मेरठ में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक महिला के लिए मुसीबत बन गई। एक युवक पर इंस्टाग्राम के जरिए महिला से दोस्ती कर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाने का आरोप है। आरोपी ने इन तस्वीरों के बदले पांच लाख रुपये मांगे और रकम न देने पर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर सदर बाजार थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार, उसकी पहचान गजरौला के पबसरा गांव निवासी साजिद उर्फ समीर से इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद वीडियो कॉल भी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उस पर अपने पास आने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के पति की हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि 14 अप्रैल को आरोपी ने उसे रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल में बुलाया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बनाए गए। इसके बाद आरोपी ने लगातार पांच लाख रुपये की मांग की। महिला के इनकार करने पर आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दीं और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। सदर बाजार थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *