![]()
लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर लंबे समय से लगने वाली जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए फ्लाईओवर निर्माण कार्य 25 जुलाई से शुरू होगा। निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने अगले आदेश तक अस्थायी डायवर्जन व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। जरूरत के अनुसार डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी। पुलिस के अनुसार मड़ियांव की तरफ से आने वाली गाड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से सर्विस रोड का उपयोग करते हुए टेढ़ी पुलिया की ओर जाएंगे। इसके बाद सर्विस रोड से फ्लाईओवर पर चढ़कर खुर्रमनगर की ओर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। राम-राम बैंक की ओर से आने वाले जिन वाहन चालकों को जानकीपुरम और टेढ़ी पुलिया जाना है, वे चौराहे पर बाईं ओर मुड़कर फ्लाईओवर के नीचे बने यू-टर्न का उपयोग करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वहीं, जानकीपुरम की ओर से आने वाले वाहनों को इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा आने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन आकांक्षा परिसर के बगल वाले मार्ग और अन्य वैकल्पिक रास्तों से टेढ़ी पुलिया पहुंचेंगे। वहां से यू-टर्न लेकर राम-राम बैंक या सीतापुर रोड की ओर जा सकेंगे। इमरजेंसी नंबर जारी यातायात पुलिस ने बताया कि डायवर्जन मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और आवश्यक यातायात संकेतक लगाए जाएंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। निर्माण कार्य के दौरान आपात स्थिति में एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्ग से भी पुलिस की निगरानी में निकाला जाएगा। किसी भी सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
Source link
इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 25 जुलाई से बदलेगा ट्रैफिक:फ्लाईओवर निर्माण के चलते लागू रहेगा डायवर्जन, इन रास्तों के करें इस्तेमाल