इटावा में रोडवेज बस की टक्कर, बाइक सवार की मौत:रिश्तेदार को गांव छोड़ने जा रहे थे अशोक, एक महिला गंभीर घायल


बसरेहर बाईपास पर एक रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बसरेहर थाना क्षेत्र के बसरेहर बाईपास पर हुआ। रोडवेज बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तस्वीरें देखिए – भरथना थाना क्षेत्र के नगला चंदेलन के रहने वाले अशोक यादव (45) माया देवी (55) को उनके गांव अड्डा बिहारी, बसरेहर थाना क्षेत्र, छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान बसरेहर बाईपास पर बेवर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर बसरेहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल माया देवी को तुरंत सीएचसी बसरेहर पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बड़े अस्पताल भेज दिया। बसरेहर थाना अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि पुलिस ने मृतक अशोक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल बस और बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घायल महिला को इलाज के लिए सैफई भेजा गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *