आजमगढ़ में रिश्वत मांगने वाला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार:फरियादी से रिश्वत मांगने का ऑडियो आया था सामने, दर्ज हुआ था मुकदमा


आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा पुलिस चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सब इंस्पेक्टर पर इंस्पेक्टर के नाम पर ₹15000 रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित शहजाद अहमद ने की थी। मामले का संज्ञान मिलने के बाद जब मामले की जांच कराई गई तो यह आरोप सच पाए गए। जिसके आधार पर चौकी इंचार्ज परमात्मा यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि मकान निर्माण कार्य प्रारंभ करने के नाम पर रिश्वत की डिमांड की गई थी। इंस्पेक्टर के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित शहजाद अहमद ने आरोप लगाया कि प्रार्थी ने थाना अध्यक्ष निजामाबाद के यहां प्रार्थना पत्र दिया तो विपक्षियों के प्रभाव में होकर थाना प्रभारी ने प्रार्थी के मकान के निर्माण को रोकवा दिया। प्रार्थी को पुलिस चौकी फरिहा से नायब दरोगा परमात्मा यादव और सिपाही प्रशांत फोन करके बुलाए। परमात्मा यादव ने प्रार्थी से कहां की मेरी बड़े साहब थाने के प्रभारी राकेश कुमार सिंह से बात हो गई है। 10000 लेकर आओ तुम्हारा काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके बाद पीड़ित से ₹2500 लिया गया और दूसरे दिन फोन करके कहा कि 10000 लेकर आओ तथा ₹5000 अलग से लेकर आना। प्रार्थी ने जब ₹5000 के बारे में पूछा तो सब इंस्पेक्टर ने बताया कि थाने पर आओगे तो सब बता दिया जाएगा। मामले का संज्ञान मिलने के बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध निजामाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक दिन पूर्व विवादित सब इंस्पेक्टर परमात्मा यादव को निजामाबाद से बिलरियागंज थाने के लिए ट्रांसफर किया गया था। आरोपी सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध लंबे समय से कई शिकायतें मिल रही थी। इस पूरे मामले में निजामाबाद थाने के इंस्पेक्टर की भी भूमिका सवालों के घेरे में है। देवगांव थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर को भी भेजा जा चुका है जेल
जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज पुलिस चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर लाल बहादुर द्वारा जेल भेजने की धमकी देने के नाम पर ₹5000 की डिमांड के मामले में 1 दिसंबर 2025 को जेल भेजा जा चुका है। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने सब इंस्पेक्टर लाल बहादुर को 25 नवंबर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। लाल बहादुर पर पुरानी रंजिश में हुई मारपीट के मामले में जेल भेजने की धमकी देकर चार्जशीट लगाने के नाम पर ₹5000 की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। जो कि कदाचार में आता है। आरोपी सब इंस्पेक्टर लाल बहादुर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत मुकदमा भी देवगांव कोतवाली में दर्ज कराया गया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *