आजमगढ़ में नौतपा इस बार कम तपा:सुबह से ही निकली है कड़क धूप, भीषण गर्मी और उमस


आजमगढ़ की जनता को नौतपा ने इस बार कम तपाया। मंगलवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है। मंगलवार दोपहर का तापमान जिले का 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने यूपी के 9 जिलों में आंधी पानी का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ इस बात की भी चेतावनी दी गई है कि 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले 2 जून से मौसम में और परिवर्तन होगा। सोमवार की शाम आजमगढ़ में आसमान में बादल छा गए थे। ऐसे में तापमान में भी गिरावट आ गई थी। पर मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। तीन दिन पूर्व आजमगढ़ के महाराजगंज में आई तेज आंधी और बारिश से खेत में जा रहे एक किसान की मौत भी हो गई थी। आज भी तेज हवाओं के चलने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। जिला प्रशासन ने जारी किया हुआ है अलर्ट
हालांकि जिला प्रशासन ने 20 दिन पूर्व ही जिले की आम जनता से जरूरी काम न होने पर दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। इसके साथ ही लिक्विड ज्यादा से ज्यादा लेने की भी अपील की है। जिससे कि भीषण गर्मी के प्रतिकूल प्रभाव से बचा जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *