![]()
आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट सेहदा पुल के पास तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है। इसके साथ ही सड़क से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटवा कर यातायात की बहाली कराई गई। आपस में टक्कर होने वाली गाड़ियों में एक मारुति बलेनो थी जबकि दूसरी टाटा इंडिगो थी। घायलों को भेजा गया अस्पताल
कंधरापुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के नीचे बलेनो कार से अरविंद यादव पुत्र ललक यादव , संध्या यादव पत्नी अरविंद यादव, पप्पू यादव, अब्दुल चक, पूजा यादव, शुभम यादव अपनी कर से फोरलेन कंधरापुर की तरफ से आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी लेन पर विपरीत दिशा से आ रही टाटा इंडिगो कार जिसमें वेद प्रकाश राय निवासी ग्राम बीबीपुर थाना तहबरपुर मिथिलेश यादव, आनंद उपाध्याय जो की आजमगढ़ से कंधरापुर बाजार की तरफ जा रहे थे। जैसे ही पूर्वांचल अंडरपास के निकट पहुंचे दोनों कारों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मिथिलेश यादव और आनंद उपाध्याय के सिर में गंभीर चोट आई हैं। इसके साथ ही अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा के माध्यम से दोनों कारों को सड़क के किनारे से हटवा कर यातायात व्यवस्था की बहाली कराई। इस मामले में अभी पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
आजमगढ़ में दो कारों में जोरदार टक्कर:आठ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, पूर्वांचल अंडरपास के नीचे हुआ हादसा