![]()
अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव में शनिवार रात एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पीने से एक ही परिवार की छह लोगों की तबीयत खराब हो गई। गर्भवती महिला सहित अन्य लोगों को अचानक उल्टी और बेचैनी होने पर परिजन और ग्रामीणों ने सभी को नींवरी मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक साथ छह लोगों के गंभीर बीमार होने की जानकारी पर थाना पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर जांच–पड़ताल शुरू की। बच्ची दुकान से खरीदकर लाई थी कोल्ड ड्रिंक मनीष ने बताया कि उनके परिवार की एक बच्ची गांव की ही एक दुकान से फ्रूटी की बोतल खरीदकर लाई थी। बच्ची छोटी होने के कारण पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट नहीं देख पाई। दुकानदार ने बिना ध्यान दिए एक्सपायरी डेट की फ्रूटी थमा दी। घर आकर जैसे ही परिवार के लोगों ने इसे पिया, उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। देखते ही देखते छह लोगों की हालत बेहद नाजुक हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। कोल्ड ड्रिंक से 60 वर्षीय कैलाश, उनका 40 वर्षीय बेटा वीरेश और 27 वर्षीय बहू लता पत्नी देवेंद्र शामिल हैं। इसके अलावा कैलाश की दो बेटियां कुंती (20) व काजल (18) और उनका 16 वर्षीय बेटा रुपेश भी गंभीर रूप से बीमार हुए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी का उपचार जारी है थाना प्रभारी रोरावर बंशीधर पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची थी। लोगों का कहना था कि एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पीने से बीमार होने की जानकारी मिली है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। बाकी खाद्य सुरक्षा विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी है। खरीदारी करते समय बरतें सावधानियां खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी दीनानाथ यादव का कहना है कि बाजार से खाने-पीने की चीजें खरीदते समय हमेशा सजग रहें। पैकेट बंद सामान (जैसे दूध, जूस, कोल्ड ड्रिंक, चिप्स) खरीदने से पहले बेस्ट बिफोर या एक्सपायरी जरूर चेक करें। बच्चों को अकेले ऐसी चीजें खरीदने न भेजें या उन्हें एक्सपायरी डेट देखने की आदत डालें। यदि कोई दुकानदार एक्सपायरी सामान बेचता है तो उसकी शिकायत तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग या स्थानीय पुलिस से करें।
Source link
एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक से 6 लोग बीमार:अलीगढ़ के भीमपुर गांव में गर्भवती सहित एक ही परिवार के लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती