आजमगढ़ में दुकान जाते समय युवती से छेड़छाड़:दो आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस


आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में घर से बाजार जा रही युवती के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में परिजनों ने आरोप लगाया है कि जब बेटी घर के पीछे दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इस दौरान हर्ष सिंह और अनूप सिंह जो कि रास्ते में खड़े थे। दोनों आरोपियों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए प्राथमिक की बेटी के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने लगे। पीड़िता ने जब आरोपियों की हरकतों का विरोध किया तो दोनों आरोपी हाथ पकड़ कर अपने घर में खींच ले गए और मारपीट करने के साथ ही कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद पीड़िता शोर मचाने लगे। चोर की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी छोड़कर भाग गए। दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इसके साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। मुबारकपुर थाने की पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *